लखनऊ, जून 1 -- कलश यात्रा के साथ हुआ नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ लखनऊ, संवाददाता। भव्य कलश यात्रा के साथ सोमवार को पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के श्रीमुख से श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। कथा प्रारंभ होने पूर्व बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश लेकर गाजे-बाजे के बीच कलश यात्रा निकाली। कथा स्थल पर विधिवत कलश स्थापना की गई।

श्रीराम कथा का महत्व सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में सजे भव्य पंडाल में जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी ने अपनी 1423 वीं श्रीराम कथा के पहले दिन वर्तमान वैश्विक परिस्थिति, राष्ट्र व संस्कृति रक्षा, श्रीराम जन्मभूमि व भोजशाल प्रकरण से लेकर हाल की बकरीद घटना तक का उल्लेख किया।

भारत को राममय बनाना हमारा संकल्प जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी ने कहा कि राष्ट्र की संस्कृति और अस्मिता की रक्ष...