बांदा, फरवरी 12 -- बांदा। संवाददाता कमासिन में संपूर्ण सनातनी हिंदू समाज को संगठित करने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हिंदू सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। संघ के पुष्प कुमार त्रिपाठी ने गोष्ठी में उपस्थित सनातनी हिंदुओं से कहा कि देश को तोड़ने के षड्यंत्र हो रहे हैं। प्रदीप मिश्रा सहित खंड संचालक भानु प्रताप सिंह ने हिंदू सम्मेलन पर अपने विचार व्यक्त किए। राजू चौरसिया, विमल सिंह, अरविंद गुप्ता, प्रभंजन गुप्ता, राजन शुक्ला, रामनरेश शुक्ला, शत्रुघ्न सिंह, संतोष त्रिपाठी, राधेश्याम गुप्ता आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...