संभल, जनवरी 13 -- अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला इकाई संभल द्वारा सोमवार को समर्पण दिवस के अवसर पर सरायतरीन स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संभल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अतुल मेहरोत्रा ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। डॉ. अतुल मेहरोत्रा ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति में युवाओं का योगदान सबसे महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि आज के युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करना चाहिए और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने विवेकानंद के प्रेरक संदेश "उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए" को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंस...