संभल, अप्रैल 3 -- विकास खंड पंवासा के जूनियर हाईस्कूल भवानीपुर में गुरुवार को हमारी बेटी ट्रस्ट की ओर से भव्य समारोह का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक देवेन्द्र सिंह तेवतिया ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, इसलिए उनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान देना बेहद जरूरी है, ताकि उनके सपनों को पंख मिल सकें। मुख्य अतिथि अंजलि कौशिक ने कहा कि शिक्षा वह शक्ति है जो व्यक्ति को आगे बढ़ने का मार्ग दिखाती है और समाज में सम्मान दिलाती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की उन्नति के लिए बेटियों का शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है। हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने ट्रस्ट की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद बाल...