मथुरा, मार्च 16 -- विश्व कल्याण हेतु श्रीजी महाराज ट्रस्ट कमेटी व श्री ब्रज समाज हरिसंकीर्तन संघ के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक वासन्तिक नवरात्रि महोत्सव का आयोजन 19 से 27 मार्च तक किया जाएगा। शतचण्डी महायज्ञ, घट स्थापन, ध्वजारोहण, दुर्गा पूजन, नवग्रह पूजन, पाठ पारायण, दुर्गा सप्तशती पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विद्त सम्मान का आयोजन भी किया जाएगा। श्रीजी मंदिर श्रीविद्या पीठ, गताश्रम टीला प्रांगण होने वाले इस आयोजन में 19 मार्च को प्रात 10 बजे से शतचण्डी महायज्ञ, घट स्थापन, ध्वजारोहण, दुर्गा पूजन, नवग्रह पूजन, पाठ पारायण, दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन प्रारंभ होंगे। पांचवे दिन 23 मार्च को प्रात: 11 बजे निःशुल्क काल सर्प योग महायज्ञ व ललिता पूजन होगा। 24 मार्च को श्री कात्यायनी यमुना पूजन के लिए प्रातः 10 बजे से श्री श्रीजी मंदिर श्री पीठ ग...