वाराणसी, जुलाई 12 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। अस्सी स्थित पूर्वाम्नाय दक्षिणमूर्ति मठ में रविवार को गोवर्धन मठ पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का प्राकट्य दिवस 'राष्ट्रोत्कर्ष दिवस' के रूप में मनाया गया। शंकराचार्य के चित्र पर माल्यार्पण के बाद सामूहिक रूप से आरती की गई। पं. रामबिहारी के मार्गदर्शन में पं. रामेश्वर मिश्र, दिव्या उपाध्याय, पवन कुमार पांडेय, राज उपाध्याय, विवेक कुमार मिश्र आदि ने रुद्राभिषेक किया। इसके बाद आयोजित संगोष्ठी में राष्ट्र की अखंडता और उत्थान के लिए शंकराचार्य के योगदान पर श्रद्धालुओं ने विचार रखे। शिष्यों अरुण कुमार शुक्ल, राजेश्वर सिंह, सीमा गुप्ता, प्रमोद कुमार तिवारी, डॉ. कंचन दुबे, मनोहर प्रकाश ने महाराजश्री से दीक्षा लेने का प्रसंग सुनाया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पुरी शंकराचार्य निश्चल...