हल्द्वानी, मार्च 2 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। 16वीं सब-जूनियर पुरुष एवं महिला राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए सोमवार को उत्तराखंड टीम का चयन ट्रायल मानसखंड खेल परिसर, गौलापार स्थित एस्ट्रो टर्फ मैदान में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता अप्रैल में राजगीर (बिहार) और रांची (झारखंड) में प्रस्तावित हैं। दोनों वर्गों के ट्रायल में शामिल होने के लिए जन्मतिथि 1 जनवरी 2010 या उसके बाद निर्धारित थी। महिला वर्ग में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 48 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 24 खिलाड़ियों का चयन प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया। पुरुष वर्ग में 63 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया, जिनमें से 24 का चयन हुआ। चयनित खिलाड़ियों का 15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर गौलापार में ही आयोजित होगा। शिविर के उपरांत अंतिम 18-18 सदस्यीय टीमें घोषित कर राष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.