जमशेदपुर, अगस्त 11 -- ओडिशा नवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर के नौ प्रतिभाशाली कैडेट्स ने कोयंबटूर में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 में ओडिशा को खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फाइनल में ओडिशा ने मध्य प्रदेश को 2-1 से हराकर राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। ओडिशा टीम के कप्तान एवं सेंटर के कैडेट दीपक प्रधान को फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। चैंपियन टीम में अभिमन्यु गौड़ा, बिलकन ओराम, अजय खलखो, समीर बरवा, विशाल कैथा, विशाल बरला, आलोक कुजूर, दीपक प्रधान और देवनाथ ननवार शामिल रहे। टीम को सेंटर के पुरुष टीम के मुख्य कोच पी. लक्ष्मीनारायण, फिजियो अनूप देव नारायण तथा स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच सुदीप पॉल का भी सहयोग मिला। हॉकी ऐस फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ...