नई दिल्ली, जुलाई 11 -- राष्ट्रीय हितधारक परामर्श 2026 के दूसरे दिन झारखंड की पर्यटन क्षमता, निवेश अवसरों और रोजगार सृजन की संभावनाओं पर व्यापक चर्चा हुई। नई दिल्ली के होटल ताज पैलेस में आयोजित सत्र "डेस्टिनेशन झारखंड - पर्यटन निवेश एवं समावेशी विकास को गति" में नीति-निर्माताओं, पर्यटन विशेषज्ञों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और विकास साझेदारों ने भाग लिया। चर्चा का मुख्य उद्देश्य झारखंड को देश के प्रमुख पर्यटन और निवेश गंतव्यों में शामिल करने की रणनीति तैयार करना था। परामर्श के दौरान बताया गया कि झारखंड तेजी से एक बहुआयामी पर्यटन राज्य के रूप में उभर रहा है। राज्य में प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक स्थल, जनजातीय संस्कृति और साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं, जिन्हें आर्थिक विकास और रोजगार सृजन से जोड़ने की दिशा में सरकार काम कर रही है।2...