देहरादून, अप्रैल 4 -- ऋषिकेश। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र भटनागर ने हिंदू पर्वों पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की है। सनातनियों की आस्था का सम्मान करते हुए उन्होंने यह मांग की है। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम कार्यालय के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित एक ज्ञापन भेजा है। राघवेंद्र भटनागर ने कहा कि हाल ही में पूरे देश में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बड़ी धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। उन्होंने इस पर्व की तुलना दीपावली से करते हुए कहा कि यह करोड़ों सनातनियों की अटूट आस्था का केंद्र है। मगर आश्चर्य व्यक्त करते हुए उन्होनें कहा कि हनुमान जन्मोत्सव जैसे महापर्व पर किसी भी प्रदेश में कोई सरकारी अवकाश घोषित नहीं किया गया, जबकि अगले ही दिन गुड फ्राइडे पर राष्ट...