राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकर और शिल्पकार सम्मानित
बागेश्वर, अगस्त 7 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर शुक्रवार को जिला उद्योग केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद के सदस्य इंदर सिंह बिष्ट ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से बुनकरों एवं शिल्पकारों को नई पहचान मिल रही है। उन्होंने पारंपरिक शिल्प को आधुनिक तकनीक और नवाचार से जोड़ने का आह्वान किया। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र अमित सिंह रावत ने कहा कि राष्ट्रीय हथकरघा दिवस हमारी सांस्कृतिक विरासत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि व्यापक हस्तशिल्प क्लस्टर विकास योजना के तहत बुनकरों और शिल्पकारों को प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग, विपणन सहायता तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों में भागीदारी के अवसर दिए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.