राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों और कारीगरों का सम्मान
नैनीताल, अगस्त 12 -- भवाली, संवाददाता। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) नैनीताल की ओर से बुधवार को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर देवभूमि होमस्टे भवाली में बुनकरों और कारीगरों के लिए जागरुकता एवं संवाद कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान स्थानीय कला और परंपरा के संरक्षण में योगदान देने वाले करीब दस बुनकरों और कारीगरों को नाबार्ड की ओर से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में भीमताल ब्लॉक के करीब 60 बुनकरों, कारीगरों और अन्य हितधारकों ने प्रतिभाग किया। कारीगरों को सरकारी योजनाओं, प्रशिक्षण, स्वरोजगार, बैंक ऋण और वित्तीय सहायता के साथ ही उत्पादों के विपणन की जानकारी दी गई। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक मुकेश बेलवाल ने कहा, कि उत्तराखंड की हथकरघा और हस्तशिल्प कला सांस्कृतिक विरासत के साथ ग्रामीण आजीविका का महत्वपूर्ण आधार है। प्रशिक्षण, बेहतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.