मऊ, फरवरी 12 -- मऊ, संवाददाता। उ.प्र. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के तत्वावधान में कर्मचारियों ने गुरुवार को चार सूत्री मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर पहुंचकर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी किया। साथ ही साथ प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को सम्बोधित पत्रक मुख्य चिकित्साधिकारी को सौंपा। चेताया कि अगर उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शैलजाकांत पाण्डेय, जिला महामंत्री आशुतोष राय आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.