सुल्तानपुर, फरवरी 25 -- सुलतानपुर,संवाददाता। अलग-अलग राज्यों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के नियमों व देयकों के भुगतान से लम्बित मांगों के समर्थन में बुधवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मी मुखर हो गए। कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर नौ सूत्रीय प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी की ओर से अधिकृत अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रीति जैन को सौंपा। मांगें पूरी नहीं किए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मियों ने ज्ञापन में कहा है कि लम्बित देयकों का तत्काल भुगतान किया जाए। पोर्टल के तकनीकी खामियों में सुधार हो। स्वास्थ्य बजट में भी वृद्धि की जाए। दूसरे राज्यों की तरह प्राथमिकता से एनएचएम कर्मियों का समायोजन किया जाए। वेतन नीति निर्धारण एवं वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए। 10 वर्ष से अधिक सेवा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.