एटा, मई 15 -- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जनपद में कार्यरत संविदा कार्मिकों को माह मार्च से अब तक वेतन प्राप्त नहीं हो सका है। जिस कारण कर्मचारियों, उनके परिवारों को गंभीर आर्थिक एवं मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को मिशन कर्मियों ने अरुणानगर आवास पर पहुंचकर सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड को ज्ञापन सौंपा है।संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष, डा. मनमोहन सिंह तौमर, महामंत्री विजय पाठक के नेतृत्व में संविदा कर्मियों ने सदर विधायक को सौंपे ज्ञापन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारियों ने बताया है कि समय से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों को दैनिक आवश्यकताओं, बच्चों की शिक्षा, चिकित्सा एवं अन्य पारिवारिक दायित्वों के निर्वहन में अत्यधिक परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- बजट के अभाव में एनएच...