बिजनौर, जुलाई 16 -- जनता की सेहत सुधारने और सरकार की महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजनाओं को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी जिन कंधों पर है, वही अधिकारी अब व्यवस्था के प्रति बेहद उदासीन नजर आ रहे हैं। जिले में 'राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन' (एनयूएचएम) के तहत संचालित विभिन्न नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों की बड़ी लापरवाही और कार्य के प्रति घोर उदासीनता सामने आई है।

प्रशासन की कार्रवाई ​बिना किसी पूर्व सूचना के जिला कार्यकारी समिति की महत्वपूर्ण बैठक से नदारद रहने वाले सात नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों पर प्रशासन ने कड़ा शिकंजा कसते हुए उनके जुलाई माह के मानदेय में से 5 दिन की कटौती करने का आदेश जारी किया है। ​डिप्टी सीएमओ व नोडल अधिकारी (एनयूएचएम) द्वारा जारी पत्र के अनुसार, अनुपस्थित र...