सीवान, जुलाई 28 -- जीरादेई। प्रखंड के तितरा गांव में सोमवार को राष्ट्र सृजन अभियान के क्षेत्रीय कार्यालय पर मिसाइल मैन और पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर आयोजित एक संक्षिप्त परिचर्चा में सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण किया व वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि मनाईडॉक्टर कलाम का योगदान आयोजित परिचर्चा में भाग लेते हुए राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय महासचिव डॉ ललितेश्वर कुमार ने कहा कि डॉक्टर कलाम सृजनात्मकता के प्रबल पैरोकार थे। तेजी से बदलते तकनीकी युग में डॉक्टर कलाम ने युवाओं को सृजनात्मक होने की सलाह दिया। उनका मानना था कि युवाओं का सृजनात्मक कलेवर ही उनकी सफलता का आधार बन सकता है...