दुमका, मार्च 22 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत गंगवारा पंचायत स्थित सूड़ीगम्हरिया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघ के दुमका जिला संघचालक गणेश जी एवं गोरचंद्र मंडल,लखन मंडल उपस्थित रहे। जिसमे क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए गणेश ने कहा कि संघ के स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होना गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में प्रकृति को देवता, नदियों को माता तथा नारी को सम्मान का स्थान दिया गया है, जो इसकी विशेषता है। इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि विभिन्न कालखंडों में सनातन संस्कृति को कमजोर करने के प्रयास हुए, लेकिन इसकी मूल पहचान आज भी कायम है। उन्होंने समाज को जागरूक रहने औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.