बिजनौर, मार्च 25 -- स्योहारा। बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, स्योहारा द्वारा वर्ष प्रतिपदा के पावन अवसर पर पथ संचलन का कार्यक्रम केशव भवन, संघ कार्यालय से धूमधाम के साथ नगर कार्यवाह वैभव रस्तोगी के सानिध्य में प्रारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में माननीय विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख संजय कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का प्रारंभ आद्य सरसंघचालक प्रणाम से हुआ। इस अवसर पर गढ़ गीत अमन जोशी द्वारा अमृत वचन आर्यन रस्तोगी द्वारा तथा एकल गीत उमानंद बिश्नोई द्वारा अत्यंत मधुर एवं भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किए गए।पथ संचलन नगर में बड़े जोश और उल्लास के साथ निकाला गया। बिगुल की ध्वनि ने संचलन की शोभा को और अधिक आकर्षक बना दिया, जिसमें कोमल जी, शौर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.