बागपत, मार्च 22 -- बागपत। हिंदु नववर्ष के उपलक्ष्य में रविवार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से पथ संचलन निकाला गया। शहर में विभिन्न मार्गों से गुजरे पथ संचलन पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सभी को एक जुट रहने और परिवार में व्याप्त बुराइयों को खत्म करने का आह्वान किया गया। शहर की अग्रवाल धर्मशाला से पथ संचलन शुरू हुआ। सभी स्वयं सेवक गणवेश में उपस्थित हुए। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर पंचायरक अमित वेदज्ञ उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक केशवराम बलीराम हेडगेवार जी का आज जयंती है। हम सभी को उनके पद चिन्हों पर चलना है और अपने परिजनों को भी चलवाना है। वहीं यह भी आह्वान किया गया कि परिवार में जो भी बुराई है उन्हें खत्म करें। हमारा परिवार मजबूत होगा, तो हमारा संगठन भी मजबूत होग...