हाजीपुर, सितम्बर 21 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का चल रहे तीन दिवसीय आवासीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग सोमवार को संपन्न हो गया। इस मौके पर प्रशिक्षुओं ने विभिन्न कलात्मक का भी प्रदर्शन किया। इस प्रशिक्षण वर्ग में 49 शिक्षार्थियों ने भाग लिया। यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम यहां जवाहर चौक स्थित एक सभा भवन में आयोजित की गई थी। जिसमें 20 लोगों ने भोजन, ससमय सेवा, श्रम आदि से सहयोग दिया। यहां प्रारंभिक शिक्षा वर्ग में 49 प्रशिक्षणार्थियों ने राष्ट्र सेवा को लेकर हमेशा सजग रहने का संकल्प लिया। उन्हें अनुशासन में रहने,अपने से बड़ों को आदर और सम्मान करने, राष्ट्रहित के लिए हमेशा सजग रहने, लाठी कला, योग, आसन्न, प्रणायाम, पैरेड, लाठी मार्शल, आर्ट, बौद्धिक प्रशिक्षण, ध्यान संस्कृति और परिधान को बढ़ावा देने के लिए बताया गया। तीन दिन चले प्रशिक्षण वर्ग में...