कानपुर, अप्रैल 17 -- कानपुर। स्पेशल ओलंपिक भारत स्पोर्ट्स सेंटर की ओर से 14 अप्रैल को नोएडा ​स्थित ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय स्पेशल बॉलिंग टीम का चयन हुआ। इसमें कैंट ​स्थित प्रेरणा स्पेशल स्कूल के ​खिलाड़ी पार्थ खंडेलवाल का चयन हुआ है। पार्थ अब 20 से 25 अप्रैल के बीच नई दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित जोरेको (आर-क्यूब मोनड मॉल) में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मुख्य अधिशासी अधिकारी स्टीफन पीडी, संयुक्त मुख्य अधिशासी अधिकारी कल्लूल हजारिका, उपाध्यक्ष लखन लाल ओमर, ऑफिस सुपरिटेंडेंट वंदना सिन्हा, प्रधानाचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल और सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट सुब्रतो भद्रा ने पार्थ और उनके कोच सत्येंद्र सिंह यादव को बधाई दी। साथ ही स्पेशल ओलंपिक भारत उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, एरिया डायरेक्ट...