रांची, फरवरी 17 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी के दरहाटांड़ स्थित गोकुल ग्राम विकास केंद्र परिसर में मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्वी भारत में सर्वश्रेष्ठ दुग्ध उत्पादन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित गो-पालक किसान विमला देवी को प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव आरिफ रजा ने सम्मानित किया। आरिफ रजा ने विमला देवी को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, बुके और 5000 रुपये नकद देकर नवाजा। आरिफ रजा ने कहा कि विमला देवी ने अपनी मेहनत से पूर्वी भारत में सर्वश्रेष्ठ महिला डेयरी किसान के रूप में राष्ट्रीय पहचान बनाई है। उन्होंने इटकी से लेकर रांची और पूरे झारखंड का नाम देश भर में रोशन किया है। वे प्रतिदिन 400 लीटर दुग्ध उत्पादन करती हैं। गो-पालन और दुग्ध व्यवसाय को अपनी सफलता का आधार बनाने वाली ऐसी कर्मयोगी बहन को मैं हृदय से सल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.