राष्ट्रीय स्तर पर चमके पांच खिलाड़ी सम्मानित
मुजफ्फरपुर, अगस्त 16 -- मुजफ्फरपुर, वसं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में मुजफ्फरपुर का प्रतिनिधित्व कर जिले का नाम रोशन करने वाले पांच प्रतिभावान खिलाड़ियों को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में शनिवार को सम्मानित किया गया। प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह, डीएम कुमार गौरव, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने इन्हें सम्मानित किया। जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि अनुराधा कुमारी राष्ट्रीय खो-खो एसजीएफआई अंडर-17 चैंपियनशिप 2025-26 और सलोनी कुमारी राष्ट्रीय खो-खो एसजीएफआई अंडर-14 चैंपियनशिप में शामिल हुई थीं। टेबल टेनिस में निलांजना शर्मा ने राष्ट्रीय टेबल टेनिस अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 एवं महिला ओपन सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025-26 में हिस्सा लिया। कविश साहू ने राष्ट्रीय टेबल टेनिस अंडर-19 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.