देवघर, जनवरी 14 -- देवघर। जिले के दो होनहार शतरंज खिलाड़ी मयंक राज (आरकेवीवीएम) और वैभव साहा (डीएवी) का चयन राष्ट्रीय स्तर के खेल में हुआ है। दोनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पर चयन पाकर जिले का नाम रोशन किया है। मयंक राज अंडर-14 में चेश अंडर -14 में 69 वें राष्ट्रीय खेल के लिए रांची (13 से 17 जनवरी 2026 तक) में खेलेंगे। मिली जानकारी के अनुसार शतरंज खिलाड़ी वैभव साहा अंडर-17 में चेश अंडर-17 स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया टूर्नामेंट में त्रिपुरा (27 से 30 नवंबर 2025 तक) में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। इस उपलब्धि में जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े और सचिव आशिष झा का मार्गदर्शन काफी अहम रहा। इस उपलब्धि पर संघ के अध्यक्ष डॉ.सुनील खवाड़े ने कहा की देवघर के लिए यह गर्व का पल है। देवघर के युवा प्रतिभाओं की मेहनत का परिणाम और लगा...