जमशेदपुर, जून 9 -- मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से रविवार को टेल्को ऑफिसर्स क्लब में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झारखंड का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय सिंह ने की। उन्होंने खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र प्रदान करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां पूरे राज्य के लिए गौरव का विषय हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि ये खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम रोशन करेंगी।महासचिव एसके तोमर ने बताया कि गोवा में आयोजित तृतीय महिला राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान ह...