भागलपुर, नवम्बर 27 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) भागलपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराया है। दरअसल, राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वन हेल्थ हैकथॉन 2025 में संस्थान की रिजॉल्व एक्स टीम ने देशभर की लगभग एक हजार टीमों के बीच से चयनित होकर भारत की शीर्ष अठारह टीमों में अपनी जगह बनाई है। पूर्वी क्षेत्र में संस्थान का दूसरा स्थान है। यह परियोजना डॉ. तामेश्वर नाथ के मार्गदर्शन में विकसित की गई। टीम रिजॉल्व एक्स के सदस्यों में अमन कुमार गुप्ता, लोकेश चहर, सृष्टि प्रिया, अनामिका यादव, रौशन कुमार शामिल हैं। इन लोगों ने मिलकर 'सुधार' नामक एक पोर्टल (वेब मंच) तैयार किया, जो कचरा प्रबंधन तथा जल गुणवत्ता निगरानी पर आधारित है। इस हैकथॉन का क्षेत्रीय चरण आईसीएमआर, भुवनेश्वर में आयोजित किया गया, जिसमें टीम ने उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.