जमशेदपुर, अप्रैल 20 -- भारत सरकार के संचार मंत्रालय के अधीन डाक विभाग, सिंहभूम मंडल द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की "ढाई अक्षर" पत्र लेखन प्रतियोगिता 2025 के चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स, साकची की छात्रा तनीषा कुमारी पांडेय शामिल हैं। तनीषा ने राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और शहर का नाम गौरवान्वित किया है। उन्हें सोमवार को स्कूल पहुंचकर डाक विभाग के अधिकारियों ने 10,000 रुपये का पुरस्कार चेक के माध्यम से प्रदान किया। मौके पर प्राचार्य मंजू सिन्हा, मैनेजर शुभेंदु मजूमदार, शिक्षक रंजीत पासवान एवं अन्य शिक्षक - शिक्षिकाएं मौजूद थे। यह भी पढ़ें- डाक विभाग ने प्रतिभाओं को पुरस्कार से किया सम्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.