रुद्रपुर, जनवरी 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। हैदराबाद (तेलंगाना) में आयोजित होने जा रही 26वीं कैडेट, सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर स्क्वे मार्शल आर्ट राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए सोमवार को उत्तराखंड की टीम रवाना हो गई है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 5 से 7 जनवरी तक हैदराबाद के जीएमसी बाला योगी ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी। स्क्वे एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव मो. हसन खान ने बताया कि उत्तराखंड टीम में कुल 42 सदस्य शामिल हैं, जिनमें 19 बालिकाएं, 18 बालक और 5 अधिकारी शामिल हैं। टीम विभिन्न आयु वर्गों में राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने कौशल का प्रदर्शन करेगी। टीम को रवाना करने से पूर्व स्क्वे मार्शल आर्ट ऑफ उत्तराखंड के सीनियर खिलाड़ी नवदीप सिंह द्वारा मोमी गार्डन की ओर से सभी चयनित खिलाड़ियों को ट्रैक सूट वितरित किए गए। ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.