राष्ट्रीय स्कूल खेल का उद्घाटन, 14 हजार से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे
नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। त्यागराज स्टेडियम में 70वें राष्ट्रीय स्कूल खेल 2026-27 का दिल्ली सरकार के शिक्षा एवं खेल मंत्री आशीष सूद ने उद्घाटन किया। इसमें 14 खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। पहला चरण का 28 अक्टूबर तक आयोजन होगा। द्वितीय चरण 30 अक्टूबर से पांच नवंबर और तृतीय चरण 28 जनवरी से 3 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के तत्वावधान में आयोजित इन खेलों में 14 हजार से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। दिल्ली सरकार का शिक्षा निदेशालय (खेल शाखा) इसकी मेजबानी कर रहा है।इस अवसर पर खेल मंत्री ने कहा कि यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि देश के भविष्य के खेल इकोसिस्टम को मजबूत करने का माध्यम है। सरकार का प्रयास है कि दिल्ली में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा व युवा खिलाड़ियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.