रांची, दिसम्बर 30 -- रांची, संवाददाता। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली स्केटिंग प्रतियोगिता (एसजीएफआई) में झारखंड के खिलाड़ी रुद्रांश शर्मा ने अंडर-14 बालक वर्ग में दोहरी सफलता पाई। रुद्रांश ने इन-लाइन रोड रेस स्पर्धा में उत्कृष्ट संतुलन और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करके स्वर्ण पदक जीता। वहीं, एकल स्केटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता 25 से 30 दिसंबर तक चली। इसमें झारखंड स्केटिंग टीम ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड के तत्वावधान में भाग लिया। राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने इसे राज्य के लिए गर्व का क्षण बताया। इस सफलता में कोच सुभाष यादव, राजेश राम और सुमित शर्मा का अहम योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...