रांची, जनवरी 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। शिक्षा विभाग की मेजबानी में खेलगांव स्थित एक्सेलेंस सेंटर में 69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। पहले दिन इंडिया राउंड के मुकाबले हुए। इसमें झारखंड के खाते में दो पदक आए। बालकों के 20 मीटर इंडियन राउंड में चंद्रमोहन सोरेन ने झारखंड को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। एक कांस्य पदक बालिकाओं के 20 मीटर इंडियन राउंड में सोनी कुमारी ने जीता। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए विधायक राम सूर्य मुंडा ने कहा, यह आयोजन झारखंड के लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों का विषय है। तीरंदाजी सिर्फ खेल नहीं है, यह हमें एकाग्रता, धैर्य व लक्ष्य पर ध्यान लगाने की सीख देती है। राज्य सरकार विद्यालय स्तर से ही खेलो को नीतिगत और संरचनात्मक ढंग से लागू करने का प्रयास कर रही है। उद्घाटन समारोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.