हाजीपुर, अगस्त 1 -- हाजीपुर । सं.सू. इंडियन सॉफ्टबॉल क्रिकेट फेडरेशन के निर्देशन में अक्षयवट्ट राय स्टेडियम हाजीपुर में संपन्न पद्मभूषण स्व. रामविलास पासवान स्मृति द्वितीय यूथ नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का खिताब बिहार के नाम रहा। पुरुष व महिला दोनों वर्गों का खिताब जीतने में टीम कामयाब रही।

पुरुष वर्ग का फाइनल पुरूष वर्ग के फाइनल मुकाबले में बिहार ने झारखंड को 7 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया, जबकि महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में बिहार ने शेष बिहार को 57 रनों से पराजित कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड ने निर्धारित 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 147 रन बनाये। जिसमें अंकित ने 102 व मनीष यादव ने 15 रनों का योगदान किया। जवाबी पाली खेलते हुए बिहार ने 8.4 ओवर में...