हापुड़, अगस्त 4 -- राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को शिवपुरी स्थित मिलन पार्टी हॉल में कार्यकर्ता स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संस्था के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी, शिक्षा विंग के जिलाध्यक्ष गुलशन त्यागी तथा स्पोर्ट्स विंग के जिलाध्यक्ष पुनीत शर्मा का फूल-मालाओं एवं पुष्पगुच्छों से जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति, संगठनात्मक एकता और जनसेवा के संकल्प के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी (वीर चक्र) द्वारा प्रेषित नियुक्ति-पत्रों का वितरण किया गया। मंच से प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेन्द्र त्यागी ने मंचासीन अतिथियों के साथ मिलकर नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति-पत्र सौंपते हुए कहा कि संगठन की नई टीम समा...