पिथौरागढ़, जून 7 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। नगर के खड़कोट स्थित आदर्श विद्यालय गंगोत्री गर्ब्याल जीजीआईसी में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय सामान्य शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य हंसा धामी ने किया। इस दौरान धामी ने छात्राओं को अनुशासित रहकर अपने कार्य करने को प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी शहजादी गौसिया ने बताया कि एक दिवसीय शिविर में 87 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उन्होंने परिसर में स्वच्छता, वृक्षारोपण व संस्कृति आधारित कार्यक्रम किए। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन हुआ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...