रुडकी, मार्च 13 -- लक्सर। हर्ष विद्या मंदिर पीजी कॉलेज रायसी की एनएसएस इकाई ने कुड़ी नैतवाला में रैली निकालकर ग्रामीणों को नशा मुक्ति, महिला साक्षरता, स्वच्छता और शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान नशा छोड़ो जीवन जोड़ो, पढ़ेगी बेटी, बढ़ेगा देश और स्वच्छ गांव, स्वस्थ समाज जैसे नारों से लोगों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम अधिकारी डॉ. केपी तोमर ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जलाकर की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य युवाओं में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...