लातेहार, मई 29 -- लातेहार। बनवारी साहू महाविद्यालय झारखंड की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में वालंटियर इंगेजमेंट ऑफ यूथ इन सीनियर सिटीजन केयर कार्यक्रम के तहत करकट स्थित सीनियर सिटीजन केयर होम में विशेष सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने पौधारोपण किया, बुजुर्गों का सम्मान किया तथा उनके साथ खेलकूद एवं संवाद के माध्यम से समय बिताया। स्वयंसेवकों ने बुजुर्गों की मनोदशा को समझने का प्रयास करते हुए उनसे प्रेरणादायक अनुभव साझा किए। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह बुजुर्गों की सेवा एवं सम्मान के लिए स्वयं को समर्पित करे। उन्होंने स्वयंसेवकों को नियमित रूप से सामाजिक सेवा कार्यों में भाग लेने के लिए प...