सुल्तानपुर, मार्च 11 -- सुलतानपुर, संवाददाता। गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सुलतानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन विविध शैक्षिक एवं जनजागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूर्वाह्न के कार्यक्रम की शुरुआत शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष की ओर से कराए गए योगाभ्यास से हुई। उन्होंने स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए बताया कि नियमित योग और व्यायाम स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रमाधिकारी डॉ. दीपा सिंह के नेतृत्व में स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने चयनित ग्राम दिखौली का भ्रमण किया तथा "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ" एवं "स्वच्छता अभियान" विषय पर जागरुकता रैली निकाली। र...