सहारनपुर, फरवरी 25 -- वेबटेक कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी फतेहपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर छात्रों ने सामाजिक जागरूकता राष्ट्रभक्ति ,महिला सशक्तिकरण और सेवा भावना पर आधारित मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंधक निर्देशक संजीव कुमार, निर्देशक अनंत दक्ष एवं कार्यवाहक प्राचार्य रोहित शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को सेवा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के विकास हेतु प्रेरित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम अधिकारी रोहित शर्मा ने विशेष शिविर के अंतर्गत आयोजित स्वच्छता अभियान, साक्षरता अभियान, जागरूकता रैली पर्यावरण संरक्षण ,पौधारोपण ,स्वास्थ्य जागरुकता और सामाजिक सेवा गतिविधियों का विस्तृत ब्...