मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- साहब सिंह डिग्री कॉलेज नंगला खेपड़ में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। समापन पर स्वयंसेवकों ने गांव नंगला खेपड़ में रैली निकाल कर ग्रामीणों को ग्राम विकास एवं कौशल व स्वरोजगार योजनाओं के प्रति जागरूक किया। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंधक अमरजीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने गांव में जाकर लोगों को बताया गया कि आजादी के बाद खेती के विकास के साथ-साथ गांवों विकास की गति भी बढ़ी है ग्रामीण विकास से तात्पर्य गांव के आर्थिक सामाजिक और सांस्कृतिक उत्थान से है जिसमें सड़कों का निर्माण बिजली पानी की व्यवस्था शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं कृषि सुधार रोजगार के अवसर और स्वच्छता जैसे कार्य शामिल होते हैं स्वयंसेवकों ने ग्राम वासियों को बताया कि हम स...