आरा, मार्च 5 -- आरा, हिप्र.। पटना के जेडी वीमेंस कॉलेज में समकालीन कथा साहित्य में सामाजिक प्रतिरोध विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में डॉ उर्मिला पाल को सम्मानित किया गया। मौके पर उपस्थित अंतरराष्ट्रीय स्तर के विद्वतजनों ने सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र दिया। शाहाबाद बुद्धिजीवी मंच के संचालक डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि यह सम्मान इनकी साहित्य साधना सुपरिणाम है। पूर्व प्राचार्य विकास राय, राम सुदर्शन सिंह, विजय बहादुर राय, सत्यनारायण तिवारी, डॉ पुरुषोत्तम उपाध्याय, प्रो.रामजी राय, डॉ आनन्द मोहन सिन्हा व परमानंद राय आदि अनेक बुद्धिजीवियों ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...