मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विवि के मनोविज्ञान विभाग में संयोजक डॉ. रजनीश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार को बैठक हुई। इसमें विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग व विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान उत्तर बिहार प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में 18-19 अप्रैल को सीनेट हाल में होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी की तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक में विद्या भारती के प्रबुद्धजनों ने हिस्सा लिया। इसमें विद्या भारती नई दिल्ली के क्षेत्र समन्वयक प्रो. रमन त्रिवेदी ने कहा कि इस दो दिवसीय सेमिनार में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लक्ष्य के अनुरूप भारत के शिक्षा को आकार देने में भारतीय ज्ञान परंपरा की महत्वपूर्ण भूमिका को समझने का अवसर प्राप्त होगा। बैठक में डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. अल्का जायसवाल, डॉ. राजेश्वर कुमार, डॉ. विकास कुमार, डॉ. अमर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.