जौनपुर, अप्रैल 24 -- सिंगरामऊ। राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन गुरुवार को किया गया। मुख्य अतिथि अध्यक्ष, राजनीतिक विज्ञान विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी सतीश राय ने कहा कि राजनीतिक समावेशिता की चेतना एक दिन की निर्मित चेतना नहीं है, वरन स्वतंत्रता प्राप्त के बाद सतत रूप से निर्मित चेतना है। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर राकेश सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में यथार्थ पूर्ण असहमतियों को समावेशित करना ही एक स्वस्थ लोकतंत्र का उदाहरण है। सहनशीलता उसका सर्वोच्च गुण है। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक कुंवर जय सिंह (जय बाबा) ने किया। यह भी पढ़ें- आइसा के तीसरे जिला सम्मेलन में 23 सदस्यीय कमेटी का गठन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में ...