रांची, मार्च 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। एकबार फिर रांची में देशभर से खिलाड़ी जुटनेवाले हैं। 28वी सब जूनियर राष्ट्रीय सेपक टकरा प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 27 मार्च तक मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव स्टेडियम में होने जा रहा है। इसके लिए रविवार से खिलाड़ियों का रांची आगमन शुरू हो जाएगा। इस प्रतियोगिता में देशभर से 23 राज्यों के 550 से अधिक खिलाड़ी लेंगे। सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष उदय साहू ने बताया कि झारखंड की 26 सदस्यीय टीम प्रतियोगिता में भाग ले रही है, जिसकी तैयारी चल रही है। सभी खिलाड़ियों को खेलगांव में ठहराने की व्यवस्था की गई है। तकनीकी टीम के लिए होटलों में व्यवस्थाकी गई है। हाल ही में संघ की ओर से प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को दिए जाने वाले पदक और ट्रॉफी का अनावरण किया गया था। क्या है यह खे...