मुजफ्फर नगर, जनवरी 2 -- परिवहन विभाग द्वारा शुक्रवार से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह - 2026 का शुभारम्भ किया गया। शुभारंभ पर होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कालेज जडौदा में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ कार्यक्रम में उपस्थित लोगोंको सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में शामिल जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, पुलिस अधीक्षक (यातायात) अतुल कुमार चौबे, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश श्रीवास, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात कुमार सिन्हा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुशील कुमार मिश्र, कॉरिडोर मैनेजर प्रेम बल्लभ चमोली, प्रवेन्द्र दहिया, अनिल शास्त्री एवं डा. राजीव कुमार द्वारा दीप प्रज्जवलन कर राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह का शुभारम्भ किया गया। पीआर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ...