राष्ट्रीय सुपर मास्टर पावर लिफ्टिंग में डॉ. विनोद का चयन
चंदौली, अगस्त 1 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर विकासखंड अंतर्गत रैथा गांव निवासी डॉ. विनोद कुमार राय का एक बार फिर राष्ट्रीय सुपर मास्टर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उनका चयन मध्य प्रदेश की मास्टर टीम में हुआ है। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग में वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी के पद पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वैढ़न (सिंगरौली) में कार्यरत हैं। पिछले वर्ष उन्होंने राष्ट्रीय एवं वर्ल्ड पावर गेम्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश और अपने गांव का नाम रोशन किया था। इस वर्ष वे 4 अगस्त को रायपुर (छत्तीसगढ़) के लिए रवाना होंगे। राष्ट्रीय सुपर मास्टर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 9 अगस्त तक होगा, जिसमें वे 105 किलोग्राम भार वर्ग में अपनी चुनौती पेश करेंगे। यह भी पढ़ें- 9 वीं एमएमए नेशनल च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.