गोंडा, फरवरी 2 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह ने आठवीं राष्ट्रीय सुपर मास्टर्स गेम पुणे महाराष्ट्र में बेहतर प्रदर्शन करते हुए ब्रांज मेडल प्राप्त किया है। 27 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित उत्तर प्रदेश की टीम से हैंडबॉल में संजय सिंह जिला व्यायाम शिक्षक चयन 55 प्लस हैंडबॉल टीम में शामिल रहे। टीम में बनारस, लखनऊ, देवरिया, जौनपुर, मेरठ, गोरखपुर, रेणुकूट का चयन हुआ। टीम में संजय सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ब्रॉन्ज मेडल जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया। इसी के साथ एथेलेटिक्स में भी संजय सिंह ने त्रिकूद में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। उनकी इस उपलब्धि पर डीएम प्रियंका निरंजन, सीडीओ अंकिता जैन, एडी बेसिक राम सागर पति त्रिपाठी, डीआईओएस डॉ. राम चंद्र, बीएसए अमित कुमार सिंह, पूर्व माध्यमिक शि...