जहानाबाद, अप्रैल 19 -- जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रीय सीनियर रग्बी प्रतियोगिता के लिए बिहार के 12 सदस्यीय टीम में जहानाबाद जिले के पंडुई गांव निवासी प्रकाश कुमार का चयन किया गया है। 20- 21 अप्रैल को बिहार के राजगीर में बने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाले इस प्रतियोगिता में अपना दम दिखाएंगे। जहानाबाद जिला रग्बी संघ के सचिव गौतम कुमार ने बताया कि राजगीर के अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम में करीब एक महीने से लगातार चल रही बिहार टीम की कड़ी ट्रेनिंग के बाद प्रकाश कुमार का चयन बिहार टीम में किया गया है। उन्होंने बताया प्रकाश कुमार पूर्व में भी राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में बिहार टीम से खेलते बहुत ही अच्छे प्रदर्शन किए हैं। साथ ही उन्होंने ने उम्मीद जताई कि इस बार भी वो अच्छा प्रदर्शन करेंगे और बिहार टीम को मेडल प्राप्त करने मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.