दुमका, जनवरी 3 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। प्रखंड के सरैया पंचायत भवन में शनिवार को राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, विधवा, विकलांग एवं राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना धारक लाभुकों के सत्यापन हेतु सामाजिक अंकेक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत के कुल 230 लाभुकों में 206 लाभुकों का सत्यापन किया गया। इसमें 14 लाभुक मृत पाए गए। इस सामाजिक अंकेक्षण के पूर्व में आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा लाभुकों के बीच पर्ची का वितरण किया गया था। उक्त सभी लाभुक ने आयोजित शिविर में अपना सत्यापन कराया। इस शिविर में ढंड में भी सुबह से ही लाभुकों की भीड़ लगना शुरू हो गया था। शिविर में मुखिया निर्मल सोरेन,पंचायत सचिव धर्मेंद्र पासवान, पंचायत आपरेटर पितांबर मंडल, आंगनबाड़ी सेविका कल्पना कुमारी, ललिता कुमारी, प्री...