मुजफ्फरपुर, जून 29 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेसंप्र) के मुजफ्फरपुर क्षेत्रीय कार्यालय के तत्वावधान में सोमवार को जिला स्कूल में 20वें राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य विषय 'प्रशासनिक डेटा की क्षमताओं का सार्थक उपयोग' रखा गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों सहित लगभग 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों के लिए सांख्यिकी विषयक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। यह भी पढ़ें- नीति निर्माण को 76 वर्षों से मददगार एनएसओकार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त निदेशक आशीष कुमार ने की। जिला स्कूल के प्रधानाध्यापक जीबू कुमार झा ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस की महत...